Amit Shah wished SP MP Rajiv Rai on his birthday, conversation about his age went viral
Amit Shah Called SP MP: केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं. दोनों नेताओं के बीच हुई करीब दस सेकेंड की छोटी-सी बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है.
बातचीत के दौरान अमित शाह ने राजीव राय से उनकी उम्र पूछी. इस पर राय ने जवाब दिया ऑफिशियली 56 साल का हूं, लेकिन असल में 53 साल का. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आईं. कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यूपी-बिहार की राजनीति में चुनाव लड़ने के लिए नेताओं की उम्र को लेकर अक्सर ऐसे किस्से सामने आते हैं.
ये भी पढ़ें : 2020 से उनका चाल और चरित्र जानते हैं…मांझी का चिराग पर हमला, NDA में सीटों पर तकरार !
राजीव राय ने बताया कि अमित शाह हर साल उन्हें फोन करके जन्मदिन की बधाई देते हैं. इस बार भी गृहमंत्री ने परंपरा निभाई. वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
राजीव राय समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने उन्हें घोसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था. राजीव राय ने इस सीट पर जीत दर्ज कर पार्टी का कद और मजबूत किया. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत विदेशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा था. इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी की ओर से राजीव राय भी शामिल थे.
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…