मनोरंजन

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार

Mad Sandhu Murder Case: अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात लोहारका रोड इलाके में शाम करीब 6 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने मैड संधू पर अचानक कई गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी वेनिला ने बताया कि पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं और आरोपियों से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

राजकुमार वेरका ने सरकार पर साधा निशाना

घटना के बाद कांग्रेस नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग और हत्याओं से लोगों में डर का माहौल है। वेरका ने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि एक ओर युवा नशे से जान गंवा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खुलेआम हत्याएं हो रही हैं, जबकि सरकार विज्ञापनों और होर्डिंग्स के जरिए स्थिति सामान्य होने का दावा कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल से राज्य की स्थिति की जिम्मेदारी लेने और जनता से माफी मांगने की मांग की। पुलिस फिलहाल हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: पंजाब चुनाव से पहले सुखवीर मैसरखाना पर गिरी गाज, AAP ने पार्टी से किया निष्कासित; झूठी अफवाह फैलाने का आरोप

Tanisha Verma

Recent Posts

‘शक ने रिश्ते को तबाह कर दिया’, 10 महीने बाद विवाहिता की मौत; सुसाइड नोट में बताई वजह

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में शादी के करीब 10 महीने बाद विवाहिता सुकुर्ति यादव की…

35 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले सुखवीर मैसरखाना पर गिरी गाज, AAP ने पार्टी से किया निष्कासित; झूठी अफवाह फैलाने का आरोप

Sukhveer Maiserkhana AAP Expulsion: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने मौर…

2 hours ago

सूरत में युवती के पिता का कथित अपहरण, दोस्ती टूटने के विवाद में 3 गिरफ्तार

Surat: सूरत में दोस्ती टूटने के विवाद ने कथित तौर पर अपहरण का रूप ले…

2 hours ago

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन फिनिश, 21 गोल्ड समेत जीते 85 मेडल; आखिरी दिनों में दिखाया दम

India Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत का अभियान पुरुष हॉकी टीम के…

3 hours ago

कर्नाटक के बीदर में पाकिस्तानी संपर्क और हथियार तस्करी के आरोप में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Karnataka: कर्नाटक के बीदर जिले में पुलिस ने 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को कथित…

4 hours ago

लॉन्ग वीकेंड पर नैनीताल में 35 हजार वाहनों के बाद पुलिस अलर्ट, शाम 4 बजे से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Nainital: लॉन्ग वीकेंड और साफ मौसम के चलते नैनीताल, भवाली, भीमताल और कैंची धाम में…

4 hours ago