देश

आम आदमी को झटका; अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए, जानें कीतनी बढ़ी कीमत

Milk Price Hike: अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने विभिन्न दूध उत्पादों के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत, पशु आहार और परिवहन खर्च बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

दूध पर 2 रुपए प्रति लीटर बढ़े दाम

GCMMF ने बयान जारी कर कहा है कि 14 मई से देशभर में अमूल दूध के कई पैकेटों की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी के अनुसार, यह बढ़ोतरी करीब 2.5 से 3.5 प्रतिशत तक है, जो खाद्य महंगाई की तुलना में अपेक्षाकृत कम मानी जा रही है।

ईंधन व पैकिंग बढ़ने के चलते लिया गया यह फैसला

अमूल ने बताया कि उसने पशुओं के चारे, दूध की पैकिंग और ईंधन की लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया है। अमूल ने यह भी कहा कि दूध देने वाले किसानों को भी ज्यादा पैसा दिया जा रहा है। कंपनी ने किसानों के लिए खरीद कीमत में 30 रुपये प्रति किलो फैट की बढ़ोतरी की है, ताकि उन्हें बेहतर भुगतान मिल सके

Sunil Gupta

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

4 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

8 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

42 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago