राजस्थान

जयपुर में बेकाबू डंपर बना ‘मौत का पहिया’, 300 मीटर तक रौंदे 10 वाहन; 19 की दर्दनाक मौत, 15 से अधिक लोग घायल

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाले हादसे की गवाह बनी। हरमाड़ा इलाके की लोहा मंडी रोड नंबर 14 पर तेज रफ्तार डंपर ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और करीब 300 मीटर तक सड़क पर कहर बरपा दिया। बेकाबू डंपर ने एक के बाद एक 10 वाहनों को कुचल डाला, जिससे मौके पर 19 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। आठ घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब खाली डंपर हाईवे पर चढ़ने की कोशिश में था। अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए और ड्राइवर के पास वाहन रोकने का कोई उपाय नहीं बचा। इसके बाद डंपर सड़क पर चल रही कार, ऑटो और दोपहिया वाहनों को रौंदता चला गया। लगभग तीन सौ मीटर तक मौत का यह पहिया लोगों को कुचलता रहा, जब तक कि एक बड़े डिवाइडर से टकराकर रुका नहीं।

शव पहचानने लायक नहीं बचे

टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन मलबे में तब्दील हो गए और कुछ लोगों के शव पहचानने लायक नहीं बचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। रेस्क्यू टीम और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कटिंग मशीनों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से तीन गंभीर मरीजों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया। मृतकों के शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे के बाद हरमाड़ा थाना पुलिस ने इलाके का ट्रैफिक डायवर्ट किया और डंपर को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होना हादसे का मुख्य कारण बताया गया है।

सड़क पर फैला मलवा

घटनास्थल पर टूटे शीशे, मलबे और खून के निशान पूरे हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे। स्थानीय नागरिकों ने मृतकों के शवों को चादरों से ढककर सम्मानपूर्वक किनारे रखा। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल सड़क से मलबा हटाने के बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल कर दिया गया है, लेकिन इलाके में अब भी दहशत और मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़े : Women’s WC: भारत बना महिला क्रिकेट विश्व विजेता, मैदान में छाया जश्न का माहौल, 52 साल बाद इतिहास रचा !

Shagun Chaurasia

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

25 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

40 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

44 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 hour ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

2 hours ago