बिहार

Bihar Chunav: बिहार चुनाव में बयानबाजी तेज, ओवैसी ने तेजस्वी यादव को दिया स्पेलिंग चैलेंज

Bihar Chunav:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान लगभग पास आ गया है। जिसकी वजह से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के सीएम प्रत्याशी तेजस्वी यादव की कम शिक्षा को अन्य दल खूब हमले कर रहे हैं। एनडीए के तमाम नेताओं ने तेजस्वी यादव को शिक्षा की वजह से निशाने पर ले ही रखा है। लेकिन इसके अलावा अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी तेजस्वी पर हमला बोला है।

प्रशांत किशोर ने शुरू किया तेजस्वी पर सवाल

दरअसल AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव को स्पेलिंग टेस्ट कराने की चुनौती दे दी है। हालांकि इससे पहले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी तेजस्वी की शिक्षा को लेकर सवाल खड़े किए थे। जिसकी वजह से प्रदेश की सियासत में तेजस्वी की शिक्षा को लेकर सवाल उठने लगे।

प्रशांत किशोर कई इंटरव्यू में कहते नजर आए हैं कि बिना फॉर्मल शिक्षा के कोई राजनेता बन सकता है। किसी का फैमिली बैकग्राउंड क्या है, उसके पास बचपन में क्या संसाधन रहे होंगे, उसके आधार फॉर्मल शिक्षा तय होती है। लेकिन तेजसवी यादव का मामला इसलिए चिंताजनक है क्योंकि उनके पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी दोनों मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

 प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि माता-पिता सीएम रहने के बाद भी तेजस्वी वह 10वीं तक की पढ़ाई नहीं कर पाए हैं। इससे पता चलता है कि उनके परिवार में शिक्षा को लेकर कैसी सोच है। प्रशांत किशोर ने ये भी सवाल खड़े किए कि जो इंसान खुद मैट्रिक तक नहीं पढ़ पाया वह बिहार और वहां के लोगों की शिक्षा की बात क्या ही करेगा।

इसके अलावा जेडीयू और एलजेपी (आर) के भी कई नेताओं ने तेजस्वी यादव और उनकी शिक्षा पर कई सवाल उठाए हैं। वहीं प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की तारीफ भी की है, पीके का कहना है कि तेजस्वी ईमानदारी से अपनी कम शिक्षा की बात को स्वीकार करते हैं। कम से कम वो फर्जी डिग्री नहीं लगाते हैं।

ओवैसी ने तेजस्वी को किया चैलेंज

हाल ही में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बिहार चुनाव को लेकर किशनगंज पहुंचे, जहां उन्होंने तेजस्वी को चैलेंज करते हुए कहा कि ‘बाबू एक्स्ट्रीमिस्ट को तुम जरा अंग्रेजी में लिखकर बता दो।’ बता दें कि ओवैसी ने यह बात इसलिए कही क्योंकि बीते कुछ दिनों पहले तेजस्वी यादव ने AIMIM के लिए एक्स्ट्रीमिस्ट प्रयोग कर दिया था।

ये भी पढ़ें: SIR पर मचा सियासी बवाल: 12 राज्यों में कल से मतदाता सूची पुनरीक्षण, विपक्ष ने जताया विरोध

इसी को लेकप असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘एक पत्रकार ने तेजस्वी यादव से पूछा कि उन्होंने ओवैसी के साथ गठबंधन क्यों नहीं किया। तेजस्वी ने कहा कि ओवैसी एक एक्स्ट्रीमिस्ट, एक कट्टरपंथी, एक आतंकवादी है। मैं तेजस्वी से पूछता हूं, ‘बाबू एक्स्ट्रीमिस्ट को तुम जरा अंग्रेजी में लिख के बताओ’। वह मुझे एक्स्ट्रीमिस्ट कहते हैं क्योंकि मैं अपने धर्म का गर्व से पालन करता हूं, इस तरह से ओवैसी मंच से खूब गरजे।

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago