Anant Singh Nitish Kumar Murder Controversy: बिहार में जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह के एक बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मदद के लिए उन्होंने नौ लोगों की हत्याएं करवाई थीं। हालांकि, विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया।
विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार को टिकट मिलने से नाराज अनंत सिंह ने कहा, 'नीतीश कुमार से मेरा पुराना रिश्ता है। उनकी मदद के लिए नौ लोगों की हत्याएं करवाईं। संघर्ष के दिनों में उनका साथ दिया।' उन्होंने नीरज कुमार पर पहले उनका विरोध करने का आरोप लगाते हुए उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठाए।
आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने इसे नौ हत्याओं की स्वीकारोक्ति बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, वैशाली और मोकामा के आपराधिक गिरोहों के सहारे सत्ता मजबूत की। उन्होंने कहा कि दबाव में बयान बदलने से आरोपों की गंभीरता खत्म नहीं होती।
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बयान को गंभीरता से लेने योग्य नहीं बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक रिकॉर्ड बेदाग है और अपराधियों या हिंसा से उनका कोई संबंध नहीं रहा।
बाद में अनंत सिंह ने सफाई दी कि लालू यादव सरकार के दौरान उनके नौ सहयोगियों की हत्या हुई थी और उन्हें भी गोली मारी गई थी। उनका आरोप था कि नीतीश कुमार का समर्थन करने के कारण लालू यादव ने उनके साथियों की हत्या करवाई। उन्होंने कहा कि उनकी बात गलत समझी गई। उन्होंने अपने पिता की हार्ट अटैक से मौत का भी जिक्र किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
Abhijeet Dipke Conditional Bail: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को शनिवार को सशर्त जमानत मिल…
Gurugram: गुरुग्राम के सोहना में 15 वर्षीय नाबालिग ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म…
Bangladesh: बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में शनिवार सुबह समुद्र किनारे स्थित एक रिसॉर्ट में…
Gurugram: गुरुग्राम की M3M मरीना सोसाइटी में बुधवार को एक आईटी दंपति के शव उनके…
Ajay Devgn Bungalow BMC Action: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले…
Air India Saudi Arabia Flights: एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के…
View Comments