KL Rahul-Rishabh Pant
नई दिल्ली। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 305 रन की बढ़त हासिल कर ली है। हेडिंग्ले स्टेडियम में खेले जा रहे मैच का आज यानी सोमवार को चौथा दिन है। फिलहाल आखिरी सेशन का खेल जारी है।
भारतीय टीम की दूसरी पारी में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा है। पंत 118 रन बनाकर आउट हुए, वहीं 130 रन बनाकर अभी खेल रहे हैं। बता दें कि टीम इंडिया की पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 8 रन बनाकर ब्रायडन कार्स का शिकार बन गए। वहीं, साई सुदर्शन 30 और यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर चलते बने।
बता दें कि ऋषभ पंत ने भारत की दूसरी पारी में भी शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वो एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर ने साल 2001 में यह कारनामा किया था। फ्लावर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2001 में हरारे टेस्ट की दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली थी।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…