दुनिया

ईरान ने इस मिसाइल से इजरायल को दिया धार्मिक मैसेज, पैगंबर मोहम्मद साहब से भी है गहरा कनेक्शन

Iran: ईरान और इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका द्वारा ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद ईरान ने 'ऑपरेशन टू प्रॉमिस 3' के तहत मिसाइल और ड्रोन हमले में इजरायली शहरों को दहला दिया। लेकिन इस बार ईरान ने 'खैबर शेकन' नाम की शक्तिशाली मिसाइल का इस्तेमाल किया,जिसने इजरायल की अत्याधुनिक आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली को भेद दिया।

खैबर की लड़ाई से जुड़ा है इतिहास

इस शक्तिशाली मिसाइल का नाम सीधे तौर पर इस्लामी इतिहास की प्रसिद्ध खैबर की लड़ाई से जुड़ा है। जिसे पैगंबर मोहम्मद साहब के नेतृत्व में यहूदियों के खिलाफ लड़ा गया था। इस नाम को चुनकर ईरान ने इजरायल को धार्मिक और गहरा मैसेज दे दिया है।

इजरायल पर किया ड्रोन और मिसाइल हमला

दरअसल, ईरान ने रविवार देर रात ऑपरेशन 'टू प्रॉमिस 3' के तहत 20वीं बार इज़राइल पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा 'खैबर शेकन'मिसाइल की हुई। जिसकी मारक क्षमता, गति और सटीकता ने इज़रायल की आयरन डोम डिफेंस सिस्टम को भी चकमा दे दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस मिसाइल से तेल अवीव के रमात गन जिले में 9 इमारतें ध्वस्त हो गईं। साथ ही हाइफ़ा और आसपास के इलाकों में भी धमाके हुए।

मोहम्मद साहब की सेना और यहूदियों के बीच हुई थी लड़ाई

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहासकार प्रो. अली नदीम रज़वी के मुताबिक, "629 ईस्वी में पैगंबर मोहम्मद साहब की सेना और यहूदियों के बीच खैबर की लड़ाई हुई थी। जिसमें इमाम अली ने यहूदी सेनापति मरहब को जुल्फिकार नाम की तलवार से हराया था और खैबर का किला फतेह किया था।" इस घटना को इस्लाम के यहूदियों पर सबसे बड़ी जीत के रूप में याद किया जाता है। अब ईरान ने इसी लड़ाई के नाम पर मिसाइल बनाकर इज़राइल को एक ऐतिहासिक और धार्मिक जवाब देने की कोशिश की है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई ने युद्ध के पांचवें दिन एक पोस्ट में इमाम अली और जुल्फिकार की तस्वीर पोस्ट की। जो यह स्पष्ट संकेत है कि ईरान इस युद्ध को धार्मिक और ऐतिहासिक विजन से भी देख रहा है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

51 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago