Trump-Netanyahu and Putin-Khamenei
नई दिल्ली। इजराइल और ईरान की जंग में अमेरिका के बाद अब रूस की भी एंट्री हो सकती है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मदद मांगी है। खामनेई ने पुतिन को एक पत्र भेजा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची सुप्रीम लीडर का पत्र लेकर मॉस्को पहुंच गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान अभी तक रूस के समर्थन से बिल्कुल भी खुश नहीं है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईरान रूस से किस तरह की मदद चाहता है। क्या खामनेई रूस से सैन्य मदद चाहते हैं या फिर हथियार या मिसाइलों की। जानकारों की मानें तो यूक्रेन के साथ जंग में फंसे पुतिन ईरान की ज्यादा मदद कर पाएंगे, इसकी संभावना कम ही है।
इससे पहले कल यानी 22 जून को ईरान के खिलाफ जंग में अब अमेरिका भी कूद गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर हमले की जानकारी देते हुए कहा कि कहा हमने ईरान में स्थित तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर सीधा और सफल हमला किया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…