Thursday, Sep 24

होम = दुनिया = इजरायल-ईरान जंग में रूस की भी हो सकती है एंट्री, खामनेई ने पुतिन से मांगी मदद

इजरायल-ईरान जंग में रूस की भी हो सकती है एंट्री, खामनेई ने पुतिन से मांगी मदद

by | Jun 23, 2025 | दुनिया, देश

नई दिल्ली। इजराइल और ईरान की जंग में अमेरिका के बाद अब रूस की भी एंट्री हो सकती है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मदद मांगी है। खामनेई ने पुतिन को एक पत्र भेजा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची सुप्रीम लीडर का पत्र लेकर मॉस्को पहुंच गए हैं।

रूस के समर्थन से खुश नहीं है ईरान

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान अभी तक रूस के समर्थन से बिल्कुल भी खुश नहीं है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईरान रूस से किस तरह की मदद चाहता है। क्या खामनेई रूस से सैन्य मदद चाहते हैं या फिर हथियार या मिसाइलों की। जानकारों की मानें तो यूक्रेन के साथ जंग में फंसे पुतिन ईरान की ज्यादा मदद कर पाएंगे, इसकी संभावना कम ही है।

इजरायल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री

इससे पहले कल यानी 22 जून को ईरान के खिलाफ जंग में अब अमेरिका भी कूद गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर हमले की जानकारी देते हुए कहा कि कहा हमने ईरान में स्थित तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर सीधा और सफल हमला किया है।