Ludhiana By Election: देशभर में पांच विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के आज नतीजे घोषित हुए। इनमें से एक सीट पंजाब की लुधियाना पश्चिम भी शामिल थी। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर रहे। अपनी हार के बाद आशु ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे की वजह भी आशु ने अपनी हार को बताया है।
भारत भूषण ने आगे कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान से अपने प्रचार अभियान के लिए अपनी चुनी हुई टीम मांगी थी। उन्होंने और उनकी टीम ने अपनी क्षमता के मुताबिक चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामा करना पड़ा। वहीं अब इसी बीच सूत्रों का कहना है कि आशु के इस्तीफे के पीछे का कारण सिर्फ हार नहीं है, बल्कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वरिंग और प्रताप सिंह बाजवा के साथ मतभेद भी एक कारण है। बताया जा रहा है कि आशु ने साफ तौर पर कहा था कि वरिंग और बाजवा को उनके लिए प्रचार नहीं करना चाहिए।
इसके बाद जब रिजल्ट सामने आया तो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को 10,637 मतों के अंतर से हरा दिया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, संजीव अरोड़ा को 35,179, जबकि आशु को 24,542 वोट मिले। वहीं बीजेपी के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट, जबकि शिरोमणि अकाली दल के परोपकार सिंह घुम्मण को सिर्फ 8,203 वोटों पर संतोष करना पड़ा। बता दें कि जनवरी में आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…