Categories: Others

ईरान की इस खतरनाक जेल में कैदी भी मांगते हैं मौत, अब इजरायल ने कर दिया हमला

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष जारी है। इसी बीच इजरायल ने तेहरान की सरकारी इमारतों को भी निशाना बनाया है। इसमें बड़ी बात यह है कि इन इमारतों में एक ऐसी जेल भी को भी निशाना बनाया गया है जिसमें कैदी खुद के लिए मौत मांगने लगते हैं। इजरायली सेना का दावा तो यह भी है कि मिसाइल और ड्रोन से तेहरान में पैरामिलिट्री रिवोलूशनरी गार्ड के मुख्यालय को भी तबाह कर दिया गया है। जिसको लेकर इजरायल के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया, ईरान के तानाशाह को सजा दी जाएगी।

अमेरिका ने किया था परमाणु ठिकानों को तबाह

दरअसल, ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकाने फोर्दो पर सोमवार को इजरायल ने हमला कर दिया था। वहीं इससे पहले अमेरिका ने फोर्दो, नतांज और इस्फहान के परमाणु ठिकानों को तबाह किया था। अमेरिका ने इस ऑपरेशन को'मिडनाइट हैमर'नाम दिया था। जबकि इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों और सरकारी इमारतों को दिन में ही निशाना बनाया है। वहीं ईरान के अधिकारियों का कहना है कि परमाणु ठिकानों को खाली कर दिया गया है।

जेल के गेट पर इजरायल का हमला

वहीं, ईरान की जिस जेल के गेट पर इजरायल ने हमला किया है उसका नाम एविन है। यह जेल काफी कुख्यात मानी जाती है। बताया जाता है कि पश्चिमी देशों के कैदियों को भी इसी जेल में रखा जाता है। ईरान इनका इस्तेमाल पश्चिमी देशों से सौदेबाजी के लिए करता है। बड़ी बात यह है कि इस एविन जेल पर सीधा खामेनेई का कंट्रोल है। जहां रेवोलूशनरी गार्ड के जवान सीधा आयतुल्लाह अली खामेनेई को रिपोर्ट करते हैं।

मौत की भीख मांगते हैं कैदी

रिपोर्ट्स की मानें तो तेहरान की एविन जेल में कैदियों को इतना प्रताड़ित किया जाता है कि वो मौत की भीख मांगने लगते हैं। जेल के अंदर का मंजर इतना खतरनाक है कि कैदी कांप उठते हैं। इसी जेल में महिलाओं को भी नरक से भी बदतर जिंदगी बितानी पड़ती है। साल 2023 में इस जेल से बाहर आने के बाद मर्जिया अमीरिजादेह नाम की एक महिला ने जेल के बारे में कई खुलासे किए थे।

महिलाओं पर हमला करते हैं पुरुष

मर्जिया के मुताबिक, जेल में महिलाओं को अक्सर पीटा जाता है और महिलाओं पर पुरुष हमला करते हैं। इतना ही नहीं,कोई भी गलती करने वाले कैदी को सरेआम मार दिया जाता है। साथ ही हत्या करते वक्त बाकी कैदियों को भी देखने के लिए बुलाया जाता है जिससे कि उनके मन में डर बैठ जाए।

कैदियों को हो जाती है बीमारी से मौत

मर्जिया ने बताया था कि उसकी एक साथी कैदी को पूछताछ के लिए अलग कमरे में ले जाया गया था। उस कमरे का माहौल बेहद डरावना था। छत से लाशों को लटकाया गया था। जेल में कैदियों को इतना खराब और सड़ा हुआ खाना दिया जाता है कि बहुत सारे कैदियों की बीमारी से मौत हो जाती है। पूरी जेल में चूहों और कॉक्रोचों का आतंक है। तेहरान की इस जेल पर UN और अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं।

चश्मदीदों ने बताई पूरी बात

ईरान के सरकारी टेलीविज़न के मुताबिक,ईरान ने इस हमले को अपने ऑपरेशन ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ की नई लहर बताया और कहा कि यह इजराइली शहरों हाइफा और तेल अवीव को निशाना बना रहा था।साथ ही यरुशलम में भी विस्फोटों की आवाज सुनी गई। हालांकि, नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। लेकिन ईरान में चश्मदीदों ने बताया कि दोपहर में तेहरान के आसपास के इलाकों में इजराइली हवाई हमले हुए। यह तो स्पष्ट नहीं था कि किस चीज को निशाना बनाया गया था।

ट्रंप ने तेहरान को दी चेतावनी

बता दें, अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों -फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर रविवार को हुए हमले को एक बार में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने वाला बताया,लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर तेहरान जवाबी कार्रवाई करता है तो और भी हमले किये जाएंगे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

11 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

11 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

13 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

14 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

14 hours ago