तीन महीने की समस्या, सीएम योगी ने 3 घंटे के अंदर सुलझाई, जानें कौन है नन्ही वाची..

लखनऊ : मुरादाबाद के अमित कुमार अपनी बेटी वाची के एडमिशन को लेकर पिछले तीन महीने से परेशान थे और लगातार चक्कर लगा रहे थे। सोमवार को 'जनता दर्शन' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्होंने गुहार लगाई। जिस समस्या को लेकर वे तीन महीने से परेशान थे, सीएम योगी से मिलने के बाद तीन घंटे के अंदर ही उसका समाधान हो गया। आरटीई के अंतर्गत सोमवार की दोपहर ही उसका एडमिशन मुरादाबाद के सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में हो गया। विद्यालय प्रशासन ने तत्काल इसकी जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी दे दी।

बच्ची का एडमिशन कराने का आदेश

मुरादाबाद की वाची (5 वर्ष) सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में नर्सरी में एडमिशन कराने की गुहार लगाने के लिए पिता अमित कुमार, मां प्राची व छोटी बहन आची के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं। यहां वाची ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और गुहार लगाई कि मेरा एडमिशन इस स्कूल में करा दें। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल बच्ची का एडमिशन कराने का आदेश दिया। इस पर स्कूल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री के आदेश का तत्काल पालन करते हुए बच्ची को प्रवेश दे दिया।

ट्रेन से पहले जीवन की पटरी पर आई खुशी

मुरादाबाद के अमित कुमार परिवार के साथ सुबह मुख्यमंत्री से निकले। फिर बच्चों को नाश्ता-पानी, भोजन कराने के उपरांत मुरादाबाद की ट्रेन पकड़ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोपहर तीन बजे वे स्टेशन पर ही थे, तभी उन्हें यह सूचना मिली। सूचना पाकर प्रफुल्लित अमित कुमार व उनकी पत्नी प्राची ने मुक्तकंठ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की।

शब्द भी छोटे पड़ गए, भाव ही सब कुछ कह गए

अमित कुमार मुरादाबाद में रैपिडो चलाते हैं। परिवार में उनकी पत्नी प्राची व दो बेटियां (वाची और आची) हैं। वाची 11 जून को पांच वर्ष की हुई हैं, जबकि छोटी बेटी आची अभी तीन वर्ष की हैं। अमित ने बताया कि वे तीन महीने से परेशान थे, लेकिन सीएम से मिलते ही तत्काल समस्या का समाधान हो गया। अमित व प्राची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। अभिभावक स्वरूप उनके इस व्यवहार का मैं कायल हूं। हमारी फरियाद तत्काल सुनकर उसे पूरा कराकर मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया कि वे पूरे यूपी के अभिभावक हैं। उनके शासन में बेटियां सर्वदा सम्मान से सिर उठाकर बढ़ती रहेंगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

11 minutes ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

38 minutes ago

मेरठ में पटाखे की तेज आवाज से घबराया 6 साल का हर्ष, घर में गिरने से हो गई मौत

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…

1 hour ago

तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों से 22.10 करोड़ की साइबर ठगी, तीन जिलों में मची खलबली

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…

2 hours ago

रूस ने 450 KM रेंज वाले हथियार से लैस किया MI-28NM नाइट हंटर, जेलेंस्की की बढ़ी चिंता

Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…

2 hours ago

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई का दावा, दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम किए तबाह

Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…

3 hours ago