स्वास्थ्य समाचार

आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 4 मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Andhra Pradesh Covid Cases: चार साल बाद आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में 12 नए मामले सामने आए, जबकि 4 संक्रमितों की मौत हुई। इनमें कडप्पा के तीन और काकीनाडा का एक मरीज शामिल है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव जी. वीरापांडियन ने बताया कि सभी मृतक पहले से मधुमेह, उच्च रक्तचाप या किडनी की बीमारी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। कडप्पा का एक मरीज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर में भर्ती था, जबकि काकीनाडा में मृतक एक लड़की बताई गई है।

संक्रमितों के नमूने पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजे गए हैं ताकि वायरस के वैरिएंट की पहचान की जा सके।

68 लोगों की जांच में 12 संक्रमित मिले। इनमें कडप्पा (8), गुंटूर (2), विशाखापट्टनम (1) और काकीनाडा (1) शामिल हैं। दो मरीज संक्रमितों के संपर्क में आए थे। तीन मरीज होम आइसोलेशन में हैं, दो अस्पताल में भर्ती हैं और तीन स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मामले अलग-अलग क्षेत्रों से हैं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को मास्क पहनने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी गई है।

1 जुलाई से देश में 339 मामले दर्ज हुए हैं। केरल (115) सबसे आगे है, इसके बाद कर्नाटक (64), महाराष्ट्र (43), तमिलनाडु (39), दिल्ली (18), अंडमान-निकोबार (18), राजस्थान (12) और आंध्र प्रदेश का स्थान है।

ये भी पढ़े: ईरान का पलटवार: जॉर्डन के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला, कई सैनिक घायल

Tanisha Verma

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

17 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

39 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

1 hour ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

3 hours ago