आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में इलेक्ट्रिक आरी से छात्रा पर हमला, मुख्य आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस ने चलाई गोली

Andhra Pradesh Student Attack: दसवीं की छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से जानलेवा हमला करने के आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में जंगलों में छिपे मुख्य अभियुक्त हेमंत का पुलिस से सामना हुआ। इस दौरान पुलिस ने उस पर गोली चला दी। घटना की जानकारी अनंतपुर के एसपी जगदीश ने दी है।

गिरफ्तारी के दौरान CI पर चाकू से हमला

एसपी जगदीश के मुताबिक, पुलिस टीम ने जब हेमंत को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने सीआई वेंकटेश्वर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी और हवा में गोलियां चलाईं। हालांकि, आरोपी पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वह लगातार चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश करता रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने उस पर गोली चलाई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के हमलावर रुख के चलते यह कार्रवाई करनी पड़ी।

आरोपी और घायल CI अस्पताल में भर्ती

एसपी जगदीश के मुताबिक, हेमंत पिछले दिन से नशे की हालत में था। पुलिसकर्मियों पर लगातार हमले की कोशिश के बीच अपनी जान बचाने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई। एसपी ने यह नहीं बताया कि कुल कितने राउंड फायरिंग की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी हेमंत और घायल सीआई वेंकटेश्वर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: साइक्लोन अर्नब ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, बिजली व्यवस्था ठप्प व फसल हुई बर्बाद,CM ने की 5 मौतों की पुष्टि

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

14 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

16 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

17 hours ago