Sonam Kapoor Ahuja
Sonam Kapoor Ahuja : बॉलीवुड से एक और खुशखबरी सामने आ रही है। हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने फैंस के साथ पैरेंटहुड की खुशियां बांटी थीं। अब खबर है कि अनिल कपूर के घर भी जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल कपूर की बड़ी बेटी और एक्टर सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja) दूसरी बार मां बनने वाली हैं। सोनम ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। इस कपल ने 2022 में अपने बेटे वायु का स्वागत किया था। अब एक बार फिर से उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
सूत्रों के अनुसार, सोनम तीन महीने से ज्यादा प्रेग्नेंट हैं। परिवार के कुछ लोगो का कहना है कि आहूजा और कपूर परिवार इस खुशखबरी से बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, सोनम या उनके परिवार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सोनम कपूर ने बेटे वायु के जन्म के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी और फैमिली टाइम पर फोकस किया था। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बेटे की झलकियां अक्सर इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। खास बात यह है कि वह वायु को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करती हैं और अब तक बेटे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।
ये भी पढ़े – दुर्गा पूजा में बॉलीवुड का ग्लैमर, दो हसीनाओं ने महफिल में बिखेरा अपना जलवा
साल 2023 में सोनम को आखिरी बार फिल्म ब्लाइंड में देखा गया था, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फैंस अब उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…