Asia Cup 2025 final controversy
Asia Cup 2025 final controversy : एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन मुकाबले के बाद ट्रॉफी वितरण को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ, उसने क्रिकेट प्रशासकों और फैंस दोनों के बीच गर्मी बढ़ा दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की इस मामले में काफी किरकिरी हुई थी।
मैच के दौरान भारत ने पहले ही तय कर लिया था कि वह ट्रॉफी नकवी के हाथ से नहीं लेंगे। इसके बावजूद नकवी ने ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले जाकर ACC के दुबई कार्यालय भेज दिया। इस कदम ने PCB की साख पर सवाल खड़ा कर दिया।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खिलाड़ी लगभग एक घंटे तक ट्रॉफी लेने के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में नहीं गए और किसी को प्रेजेंटेशन के लिए इंतजार नहीं कराया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब ACC और PCB अध्यक्ष नकवी ने BCCI से माफी मांगी है। नकवी ने कहा, “जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। यह किसी तरह की नाराजगी पैदा करने के लिए नहीं था। भविष्य में बेहतर समन्वय और संवाद किया जाएगा।” हालांकि, नकवी ने ट्रॉफी लौटाने से इंकार किया और सूर्यकुमार से दुबई के ACC ऑफिस जाकर ट्रॉफी लेने को कहा।
BCCI प्रतिनिधि अशिष शेलर और राजीव शुक्ला ने ACC मीटिंग से बीच में ही बाहर निकलकर विरोध जताया। BCCI का मानना है कि ट्रॉफी और पदक ACC के दुबई कार्यालय में पहुंचाए जाएं, ताकि भारतीय बोर्ड इसे प्राप्त कर सके। शेलर ने कहा कि नकवी ने बैठक की शुरुआत में भारतीय अधिकारियों को खिताब जीतने पर बधाई भी नहीं दी।
पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने नकवी पर कड़ा हमला किया और कहा कि उन्हें तय करना होगा कि या तो राजनीति में सक्रिय रहें या क्रिकेट प्रशासन संभालें। अफरीदी ने नकवी की सलाहकार टीम और उनकी क्रिकेट समझ पर सवाल उठाए। BCCI इस मामले को नवंबर में ICC की बैठक में उठाने की तैयारी कर रहा है, जिससे नकवी पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़े : दुर्गा पूजा में बॉलीवुड का ग्लैमर, दो हसीनाओं ने महफिल में बिखेरा अपना जलवा
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…