Thursday, Aug 27

होम = News Latest = जिम से निकलते ही सिंगर अंकित बालियान पर हमला, 18 गोलियां मारकर हत्या

जिम से निकलते ही सिंगर अंकित बालियान पर हमला, 18 गोलियां मारकर हत्या

Ankit Balian Death News: उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बेहद करीब से उन पर 18 गोलियां दागीं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं।

दो बाइक पर आए थे चार हमलावर

पुलिस के मुताबिक, चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों से जिम के बाहर पहुंचे और अंकित बालियान के बाहर आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही वह जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो की तरफ बढ़े, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बालियान ने खुद को बचाने के लिए SUV के पीछे और दीवार की आड़ लेने की कोशिश की, लेकिन गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में उनकी गाड़ी के शीशे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

हरियाणवी गानों से बनाई थी अलग पहचान

शामली के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले अंकित बालियान सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थे। उनके YouTube चैनल पर 3.66 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। वह अपने हरियाणवी गानों और स्टेज प्रस्तुतियों के लिए पहचाने जाते थे। उनके कई वीडियो में SUV और हथियार नजर आते थे। ‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाने ने भी उन्हें खास पहचान दिलाई थी।