Kargil Vijay Diwas 2025
Kargil Vijay Diwas 2025: भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 26वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भविष्य में रुद्र ब्रिगेड दुश्मनों का काल बनेगी। आने वाले समय में भारतीय सेना और ज्यादा ताकतवर होगी। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकियों को धूल चटाई है। इसी तरह भविष्य में भी जो भारत की तरफ नजर टेढ़ी करेगा उसको सबक सिखाया जाएगा।
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सेना में रुद्र ब्रिगेड की स्थापना को लेकर मैंने मंजूरी दे दी है। इसके तहत हमारे पास एक ही स्थान पर पैदल सेना, मशीनीकृत पैदल सेना, बख्तरबंद इकाइयां, तोपखाने, विशेष बल और मानव रहित हवाई इकाइयां होंगी, जो साजो-सामान और युद्ध संबंधी सहायता प्रदान करेंगी। सेना प्रमुख ने कहा कि सेना की वायु रक्षा प्रणालियों को स्वदेशी मिसाइलों से लैस किया जा रहा है जिससे आगामी दिनों में सेना की क्षमता और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas 2025: शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की अमर गाथा
सेना प्रमुख ने बताया कि सेना ने एक विशेष बल ‘भैरव लाइट कमांडो’ यूनिट का भी गठन किया है। यह यूनिट सीमा पर दुश्मन को चौंकाने के लिए तैयार है। द्विवेदी ने कहा कि हर पैदल सेना बटालियन में अब एक ड्रोन (Kargil Vijay Diwas 2025) पलटन है। तोपखाने में ‘शक्तिबाण रेजिमेंट’ का भी गठन किया गया है, जो ड्रोन, ड्रोन रोधी उपकरणों और आत्मघाती ड्रोन से लैस होगी। उनका कहना है कि हम विकसित भारत 2047 के विजन को पूरा करने के लिए तैयार हैं। सेना भी विकास कार्यों में अपना योगदान दे रही है। इसके तहत सीमाई क्षेत्रों, जैसे लद्दाख में विकास कार्य किए जा रहे हैं।
यह भी देखें: Bulldozer Action : छांगुर के भतीजे के घर बुलडोजर एक्शन… जानें लेटेस्ट अपडेट | Chhangur | ED
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…