उत्तर प्रदेश

Chhangur Baba Case : भतीजे सबरोज के अवैध मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, STF पहले ही कर चुकी है गिरफ्तारी

Chhangur Baba Case : उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन ने धर्मांतरण सिंडिकेट के मास्टरमाइंड छांगुर उर्फ जलालुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रेहरा माफी में छांगुर के भतीजे सबरोज़ के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया गया.

अवैध निर्माण को लेकर नोटिस

प्रशासन के मुताबिक सबरोज ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर यह मकान बनवाया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस और प्रशासन ने पहले ही अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था लेकिन मालिक द्वारा कोई जवाब न मिलने के चलते यह कार्रवाई की गई.

बलरामपुर के सीओ राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि हमने इस निर्माण को अवैध पाया था. तय प्रक्रिया के तहत पहले नोटिस दिए गए, लेकिन जवाब न आने पर कार्रवाई की गई. अवैध हिस्सों को गिराया गया है.

सबरोज को गिरफ्तार कर चुका है STF

जानकारी के लिए बता दें कि सबरोज को कुछ दिन पहले स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रात करीब 1 बजे उतरौला बस स्टॉप से गिरफ्तार किया था. सबरोज पर आरोप है कि वह छांगुर के संपर्क में आने के बाद धर्मांतरण के रैकेट में सक्रिय हो गया था और उसने कई युवतियों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने में भूमिका निभाई. सबरोज छांगुर के नेटवर्क में मैनेजमेंट की भूमिका निभा रहा था.

मामले की जांच कर रही है यूपी एटीएस और STF

छांगुर बाबा के खिलाफ यूपी एटीएस और STF पहले से जांच कर रही हैं. जांच में सामने आया है कि इस गैंग ने बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराया है और इसके पीछे लगभग ₹100 करोड़ से अधिक की विदेशी फंडिंग की पुष्टि भी हुई है.

ये भी पढ़ें : बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला,कहा-मुझे दुख है कि मैं सरकार को समर्थन…

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आयकर विभाग भी छांगुर और उसके सहयोगियों के खातों की जांच में जुटे हैं. हवाला नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जांच एजेंसियों के हाथ लगे हैं और जल्द ही छांगुर गैंग की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. छांगुर मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई से नाराज़ था और उसने अपने नेटवर्क के जरिए देशभर में धर्मांतरण कराने की साजिश रची थी. अब प्रशासनिक और कानूनी शिकंजा उसके पूरे नेटवर्क पर कसता जा रहा है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago