Categories: Others

गाजियाबाद में महिलाओं ने चुनी नई राह : आत्मसम्मान और आजादी के लिए अपनाया सनातन धर्म

Ghaziabad News : गाजियाबाद में कुछ महिलाओं ने सामाजिक बंधनों से बाहर निकलकर सनातन धर्म को अपनाया और इसे आत्मसम्मान व स्वतंत्रता की दिशा में एक ‘नई शुरुआत’ बताया है। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे लंबे समय से इस्लामिक समाज की पाबंदियों से परेशान थीं।

जो मेरे जीवन को नई दिशा दे रहा है

‘घर वापसी’ कार्यक्रम के दौरान इन महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों से चली आ रही व्यक्तिगत और पारिवारिक परेशानियों से बाहर निकलने का फैसला किया। एक महिला, जिन्होंने 8 साल पहले एक हिंदू युवक से विवाह किया था, ने कहा, “अब मुझे महसूस होता है कि मैं एक स्वतंत्र सोच रखने वाली महिला हूं। सनातन संस्कृति में सम्मान और खुलापन है, जो मेरे जीवन को नई दिशा दे रहा है।”

पहचान और गरिमा के साथ जीने का मौका

एक अन्य महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ सनातन धर्म को अपनाते हुए कहा कि अब वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, “अब मुझे इंसान समझा जा रहा है, सिर्फ एक भूमिका में नहीं बांधा जा रहा।” इन महिलाओं का कहना है कि धर्म बदलना उनके लिए एक आध्यात्मिक और सामाजिक पुनर्जन्म जैसा है, जहां उन्हें अब अपनी पहचान और गरिमा के साथ जीने का मौका मिला है।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

ये भी पढ़ें- दिन निकलते ही गरजा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर : ग्रीन बेल्ट से हटाया गया अवैध कब्जा!

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago