A young man danced with Noida Police, Video
Noida Video Viral : आजकल लोग फेमस होने के लिए क्या कुछ नहीं करने लगे है। ये तो आपने सोशल मीडिया पर देखा ही होगा। लाइक्स और वायरल होने वाले क्या कर रहे हैं, यह भूल जाते हैं। ऐसे में नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक ने साड़ी पहन रखी है। एक रात की दुल्हन नाम के गाने पर पुलिस वाले के साथ ठुमके लगाते दिख रहा है। इस वीडियो को किसी यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। लोगों ने वीडियो को नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल का होना बताया है।
सोशल मीडिया पर करीब 54 और 52 सेकेंड को दो वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक साड़ी पहने हुए एक रात की दुल्हन गाने पर अश्लील डांस कर रहा है। जिसमें उसने एक पुलिसकर्मी को भी वीडियो में शामिल कर रखा है। युवक उसके आगे पीछे नृत्य कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दलित प्रेरणा स्थल का है। यहां पर रोजाना कई लोग वीडियो बनाने आते रहते हैं। वीडियो की बात करें तो युवक ने महिला के कपड़े पहने हुए है। उधर, दूसरे वीडियो में दो युवक एक गीत पर नृत्य करते हुए रील बना रहे हैं।
इस वीडियो को प्रमोद कुमार आजाद नाम के यूजर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए, यूपी और नोएडा पुलिस को टैग करते हुए कहा- ऐसे वीडियो बनाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें अन्यथा ऐसे लोग हमारे द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाते हैं तो इनका इलाज भीम आर्मी द्वारा किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार पार्क की सिक्योरिटी की होगी। वीडियो के वायरल होने पर यूजर ने एक्स पर यूपी और नोएडा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…