Apartment balcony collapsed in Ghaziabad
Ghaziabad News : गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2, बी ब्लॉक में रविवार शाम करीब 7 बजे एक अपार्टमेंट का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे खड़ी एक थार गाड़ी पर जा गिरा। इस हादसे में थार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस समय नीचे कोई व्यक्ति, महिला, पुरुष, बुजुर्ग या बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और अपार्टमेंट की संरचनात्मक स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में छज्जे के गिरने का कारण पुरानी इमारत और रखरखाव की कमी बताया जा रहा है। घटना के बाद इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक गाड़ी आंगन में क्षतिग्रस्त खड़ी है। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर कोई इसके अंदर बैठा होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।
पुलिस ने अपार्टमेंट मालिक और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी इमारतों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में इमारतों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
कपिल मेहरा- गाजियाबाद
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…