खेल

टीवी मत चालू करें…एशिया कप में भारत-पाक मैच के बहिष्कार की अपील, विपक्ष ने भी केंद्र और BCCI को घेरा

India-Pakistan match : एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देशभर में विरोध तेज़ हो गया है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने इस मैच का कड़ा विरोध किया और जनता से इसका बहिष्कार करने की अपील की है.

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की गई जान

ऐशान्या द्विवेदी ने कहा कि इस हमले में 26 लोगों की जान गई, लेकिन भारत अब भी पाकिस्तान जैसे आतंकी राष्ट्र के साथ क्रिकेट खेलने को तैयार है. उन्होंने कहा कि यह शहीद परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है. BCCI को यह मैच स्वीकार नहीं करना चाहिए था. हमारे खिलाड़ी खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं, लेकिन 1-2 को छोड़कर किसी ने भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया.उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस मैच से मिलने वाला राजस्व किसके काम आएगा. उनके अनुसार पाकिस्तान उस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए करेगा. स्पॉन्सर्स और ब्रॉडकास्टर्स को भी सोचना चाहिए कि क्या उनकी राष्ट्रीयता सिर्फ अपने फायदे तक सीमित है या उन 26 परिवारों के दर्द को भी समझते हैं? टीवी मत चालू करें, इस मैच का बहिष्कार करें.

ये भी पढ़ें : एशिया कप में अब तक 10 बार भारत से हारा है पाकिस्तान, जानें दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

विपक्ष का केंद्र सरकार और BCCI पर हमला

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर राजनीतिक हलकों में भी आक्रोश देखने को मिला है. शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने तीखा सवाल पूछा  क्या खून और क्रिकेट साथ-साथ बह सकते हैं ? महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस मैच को शहीदों और उनके परिवारों का अपमान बताया, जबकि शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने केंद्र सरकार पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया. पार्टी ने कहा कि एक तरफ सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने की अनुमति देकर विरोधाभासी संदेश देती है.

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

इसी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी,जिसमें भारत-पाकिस्तान मैच पर रोक लगाने की मांग की गई थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

1 hour ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

2 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

2 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

3 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

3 hours ago