Raja Raghuvanhi Muder
Raja Raghuvanhi Muder : मेघालय के चर्चित हनीमून हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी बनीं सोनम रघुवंशी ने अदालत में जमानत याचिका दायर कर दी है। सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस पर सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख तय की है। लोक अभियोजक तुषार चंद्रा के मुताबिक, याचिका शुक्रवार को दायर की गई थी, लेकिन अभियोजन पक्ष ने कहा कि उन्हें केस से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए समय चाहिए।
सोनम के वकील ने दलील दी है कि इस केस में पुलिस द्वारा दायर किए गए 790 पन्नों के आरोप-पत्र में कई गंभीर कमियां और विरोधाभास हैं। इसी आधार पर उन्होंने जमानत की मांग की है।
इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी अपने विवाह के बाद पत्नी सोनम के साथ मई में हनीमून पर मेघालय गए थे। इसी दौरान वह वेइसाडोंग के पास सुनसान पार्किग एरिया में मृत पाए गए। जांच में सामने आया कि राजा की हत्या तीन सुपारी किलर्स विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने मिलकर की थी।
पुलिस का आरोप है कि इस पूरी साजिश को सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर रचा था। हत्या के बाद सोनम और राज ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन बाद में सोनम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं मेघालय पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़े – मणिपुर में आज पीएम मोदी का दौरा, हिंसा के बाद पहली बार पहुंचेंगे राज्य
पिछले हफ्ते पुलिस ने सभी आरोपियों सोनम रघुवंशी (Raja Raghuvanhi Muder), राज कुशवाहा और तीनों भाड़े के हत्यारों के खिलाफ विस्तृत चार्जशीट अदालत में पेश की थी। अब अदालत में 17 सितंबर को यह तय होगा कि सोनम की जमानत अर्जी पर आगे क्या फैसला लिया जाएगा।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…