दिल्ली/NCR

AQIS के चार आतंकी गिरफ्तार : नोएडा और दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम! गुजरात से जुड़े लिंक

Noida News : गुजरात ATS ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सैफुल्लाह कुरैशी, मोहम्मद फर्दीन, और मोहम्मद फैक, जीशान अली के रूप में हुई है। इनमें से दो आतंकियों को गुजरात के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक को दिल्ली और एक को नोएडा से पकड़ा गया है।

बड़े टारगेट पर हमला करने की थी योजना

एजेंसियों को देशविरोधी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए उस पर शक हुआ था, जिसके बाद उस पर नजर रखी जा रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये चारों आतंकी देश के भीतर बड़े टारगेट पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। इन्हें भारत में बड़ी लोकेशन और संवेदनशील ठिकानों पर हमला करने के निर्देश मिले थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सभी सोशल मीडिया एप्स के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए थे और इनके सीमा पार से भी लिंक मिलने के संकेत मिले हैं।

भड़काऊ और देशविरोधी मिले पोस्ट

ATS के अनुसार, इन चारों के तार AQIS के मॉड्यूल से जुड़े हैं। ये आतंकी संगठन भारत में सक्रिय रूप से नई भर्ती और नेटवर्क फैलाने का काम कर रहे थे। नोएडा से गिरफ्तार आतंकी लंबे समय से कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था और सोशल मीडिया पर लगातार भड़काऊ और देशविरोधी पोस्ट डाल रहा था। उसके डिजिटल उपकरणों की जांच में कई संदिग्ध ग्रुप्स और चैट सामने आए हैं, जिनमें आतंकी गतिविधियों की चर्चा की जा रही थी।

एजेंसी की जांच जारी

बताया जा रहा है कि कि चारों आरोपियों को आतंकी ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजने की भी योजना थी और उन्हें भारत में कई संवेदनशील स्थलों की रेकी की जिम्मेदारी दी गई थी। उनकी योजना थी कि किसी बड़े हमले को अंजाम दें। फिलहाल नोएडा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब इस मामले में स्थानीय नेटवर्क की जांच कर रही हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि चारों आतंकी के संपर्क में यहां और कौन-कौन लोग थे।

(नितिन पाराशर)

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

51 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago