Wednesday, Oct 28

होम = मनोरंजन = कंसर्ट में तमिल गानों की शिकायतों पर आया सिंगर रहमान का रिएक्शन, कहा- संगीत भाषा से परे है

कंसर्ट में तमिल गानों की शिकायतों पर आया सिंगर रहमान का रिएक्शन, कहा- संगीत भाषा से परे है

by | Oct 27, 2026 | मनोरंजन

AR Rahman Tamil Songs Controversy: सिंगर एआर रहमान के एक शो में ज्यादा तमिल गाने गाए जाने को लेकर प्रशंसकों के बीच विवाद बढ़ गया है। कुछ लोगों ने इस मामले को लेकर शिकायत की, तो कई प्रशंसक उनके समर्थन में सामने आए हैं। अब इस पूरे विवाद पर रहमान ने खुद माना है कि कॉन्सर्ट में अलग-अलग भाषाओं के गानों के बीच संतुलन बनाना उनके लिए सबसे मुश्किल कामों में से एक है।

हर भाषा के गानों को जगह देना चुनौती

एआर रहमान इन दिनों अपने ‘द वंडरमेंट टूर’ पर हैं, जिसका भारत चरण अगले हफ्ते शुरू होगा। इस दौरान मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में उनके कार्यक्रम होने हैं। कॉन्सर्ट में गानों का ऐसा चयन करना, जिससे कोई प्रशंसक निराश न हो, उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता है।

'संगीत पर रहता है ज्यादा ध्यान'

एआर रहमान का कहना है कि वह गानों की भाषा के बजाय उनके संगीत पर ध्यान देते हैं। उनके मुताबिक, श्रोताओं को भाषा समझ न आए, तब भी दिलचस्प धुन और संगीत की अलग-अलग प्रस्तुतियां उन्हें जोड़ सकती हैं। 50 हजार लोगों की भीड़ में किसी को तमिल, तो किसी को हिंदी गाने पसंद आते हैं। शुरुआत में इसे लेकर शिकायतें हुईं।

भाषा की दीवार तोड़ संगीत से जुड़ रहे श्रोता

रहमान के मुताबिक, कई बार वही गाने कॉन्सर्ट में सबसे ज्यादा उत्साह पैदा करते हैं, जिनसे ऐसी उम्मीद नहीं होती। उन्होंने दुबई में अपने दूसरे कॉन्सर्ट का किस्सा सुनाया, जहां ‘मुस्तफा मुस्तफा’ पर दर्शकों ने लाइटर जलाकर माहौल बना दिया था। उस रात उन्हें 102 डिग्री बुखार भी था। रहमान कहते हैं कि अब श्रोता भाषा से आगे बढ़कर संगीत का आनंद लेते हैं।

ये भी पढ़ें: दलेर मेहंदी से उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री उनियाल ने फोन पर मांगी माफी, मीका की टीम ने किया स्वागत