मनोरंजन

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ दोबारा हुई साइबर ठगी, अकाउंट से 87000 की हुई अवैध निकासी

Credit Card Fraud News: अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान सेठी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आयुष्मान एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं, जिसमें उनके क्रेडिट कार्ड से जालसाजों ने 87,000 रुपये उड़ा लिए। यह मामला उनके बड़े भाई आर्यमान सेठी के व्लॉग चैनल ‘आर्य व्लॉग्स’ के जरिए सामने आया, जिसके बाद से परिवार काफी परेशान है और इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अर्चना पूरन ने तुरंत क्रेडिट कंपनी को फोन लगाने की कही बात

यह वाकया आर्यमान सेठी के यूट्यूब चैनल के व्लॉग में सामने आया। वीडियो में पूरा परिवार साथ बैठा नजर आता है, तभी छोटे भाई आयुष्मान सेठी अचानक चौंकते हुए कहते हैं, “मेरे क्रेडिट कार्ड से 87,000 रुपये स्वाइप हो गए हैं।” यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। पास ही बैठीं मां अर्चना पूरन सिंह ने बिना देर किए कहा, “इसे अभी के अभी कैंसिल करो, तुरंत क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन लगाओ।”

पिछली बार 80 हजार कटे थे खाते से

आर्यमान सेठी ने व्लॉग में बताया कि यह आयुष्मान के साथ पहली घटना नहीं है। उन्होंने एक पुराना किस्सा साझा करते हुए कहा कि जब वे दोनों अपने गाने ‘छोटी बातें’ की लोकेशन देखने गए थे, तब आयुष्मान के पास एक मैसेज आया था। उसी दौरान उनके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब 80,000 रुपये कट गए थे। आर्यमान ने अफसोस जताते हुए बताया कि पिछली बार हुई उस ठगी के पैसे आयुष्मान को कभी वापस नहीं मिल पाए।

Sunil Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

8 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago