लाइफस्टाइल

कमजोर हड्डियों की समस्या से है परेशान…डाइट में शामिल कीजिए ये ड्राई फ्रूट !

Makhana : आजकल हड्डियों की कमजोरी और दर्द एक सामान्य समस्या बन चुकी है.यह समस्या अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं  है. पहले 60-65 वर्ष की उम्र में ही हड्डियां कमजोर होती थीं लेकिन अब 35-40 वर्ष की उम्र में भी लोग हड्डियों की समस्याओं का सामना कर रहे हैं. हड्डियों का कमजोर होना खराब जीवनशैली, गलत आहार और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण होती है.

डॉक्टर और विशेषज्ञों की मानें तो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक प्राकृतिक उपाय है मखाना (फॉक्स नट्स). मखाना कैल्शियम, मैग्नीशियम, और फास्फोरस से भरपूर होता है जो हड्डियों के घनत्व और मजबूती को बनाए रखने में मदद करता है.

क्या है विशेषज्ञों की राय?

हड्डियों की संरचना और मरम्मत के लिए प्रोटीन और जिंक की भी आवश्यकता होती है,जो खाने में उपलब्ध होते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित रूप से मखाने का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है और उम्र के साथ हड्डियों की समस्या को कम कर सकता है.

ये भी पढ़ें : रात को सोने से पहले क्यों खाना हरी इलायची

इसके अलावा मखाने में मौजूद मैग्नीशियम और फास्फोरस हड्डियों की मजबूती को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं. रोजाना मखाना खाने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है, जिससे दर्द और कमजोरी की समस्या कम होती है. मखाने को आप विभिन्न तरीकों से खा सकते हैं इसे भूनकर, चाट में डालकर या फिर दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं.

डॉक्टर की सलाह

हालांकि मखाने और अन्य प्राकृतिक आहार को अपनी डाइट में शामिल करना हड्डियों के लिए लाभकारी हो सकता है, लेकिन इस बदलाव को अपनी रोजमर्रा की आदतों में अपनाने से पहले किसी डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है.

हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सिर्फ मखाना ही नहीं, बल्कि आप हरी सब्जियां,फल और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. इसके अलावा, कैल्शियम से भरपूर डेयरी उत्पादों का सेवन भी बढ़ाना चाहिए.

 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

33 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago