देश

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को किया मनोनीत, जानें क्या कहता है नियम?

Rajya sabha Nomination : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को मनोनीत किया है। राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए गए चार नए सदस्यों में प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन और केरल के सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंद मास्टर शामिल हैं।

 

 

क्या आप जानते है राज्यसभा में मनोनयन की प्रक्रिया क्या है और इसका उद्देश्य क्या होता है।

राज्यसभा में मनोनयन की क्या है प्रक्रिया

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत राज्यसभा में कुल 250 सदस्य हो सकते हैं। इनमें से 238 सदस्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से निर्वाचित होते हैं,जबकि शेष 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किया जाता है। राष्ट्रपति केवल उन्हीं व्यक्तियों को राज्यसभा में नामित कर सकते हैं, जिन्होंने साहित्य, विज्ञान, कला और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया हो। ये प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 80(1)(a) और 80(3) के तहत किए गए हैं।

क्या है मनोनयन का उद्देश्य

इस प्रक्रिया का उद्देश्य उन विशेषज्ञों को संसद में प्रतिनिधित्व देना है,जो आम चुनाव के ज़रिए सदन में नहीं पहुंच पाते लेकिन अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके होते हैं।

ये भी पढ़ें :  एक फोटो दिखाओ… NSA अजीत डोभाल की विदेशी मीडिया को चुनौती; ऑपरेशन सिंदूर में भारत को हुए नुकसान का मांगा सबूत

इन हस्तियों की हो चुकी है राज्यसभा में एंट्री

आज़ादी के बाद से अब तक कई प्रसिद्ध हस्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जा चुका है। इनमें गायिका लता मंगेशकर, संगीतज्ञ एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी, सरोद वादक अली अकबर खान, अभिनेत्री रेखा, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और संगीत निर्देशक रवींद्र जैन जैसे नाम शामिल हैं।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago