Language Dispute
Language Dispute:महाराष्ट्र में भाषा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पालघर जिले में एक ऑटो चालक को उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा पर टिप्पणी करने पर पीटा है। शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं का चालक के साथ बदसलूकी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी ऑटो चालक का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक शख्स उससे मराठी बोलने को कहता है तो जिसके जवाब में ड्राइवर बार-बार कह रहा था कि वह हिंदी बोलेगा।
वहीं, रविवार को पुलिस ने वीडियो को देखने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत (Language Dispute) नहीं मिली है, इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। शिवसेना यूबीटी के एक स्थानीय पदाधिकारी का दावा है कि ऑटो चालक को सबक सिखाया गया है, मराठी भाषा और राज्य का अपमान करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
दरअसल, पालघर के विरार में रहने वाले ऑटो चालक ने कथित तौर पर मराठी भाषा के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया जाता है कि वायरल हुए वीडियो में उसने बार-बार कहा कि हिंदी नही बोलूंगा। जिसको लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं।
यह भी पढ़ें: 6 महीने में 9 बड़े कारोबारियों की हत्या, क्या बिहार में लौट रहा जंगलराज…!
जिसके बाद शनिवार को एक नया वीडियो सामने आया। नए वीडियो में शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं का एक ग्रुप सड़क पर ऑटो ड्राइवर को थप्पड़ मार रहा है। इन कार्यकर्ताओं में महिलाएं भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, बाद में उसे उस व्यक्ति और उसकी बहन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए भी कहा गया। इसको लेकर घटनास्थल पर मौजूद शिवसेना यूबीटी के नेता उदय जाधव ने इस कार्रवाई को सही ठहराया।
यह भी देखें: Ahemdabad Plane Crash: विमान हादसे में बड़ा खुलासा , AAIB की रिपोर्ट आई सामने |
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…