देश

Army Agniveer Admit Card 2025 : वाराणसी में होगी सेना भर्ती रैली, जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड की तारीख

Army Agniveer Admit Card 2025 : भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। वाराणसी छावनी के रणबांकुरे मैदान में 8 नवंबर से 21 नवंबर 2025 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने जानकारी दी कि इस रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

भर्ती से जुड़ी जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड सीधे उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर किसी अभ्यर्थी को ईमेल या वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं मिलता है, तो उन्हें 31 अक्टूबर तक छावनी भर्ती कार्यालय पहुंचकर एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा।

रंगीन प्रिंटआउट लेकर जाएं उम्मीदवार

सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को भर्ती स्थल पर एडमिट कार्ड का कलर्ड (रंगीन) प्रिंटआउट लेकर आना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड पर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाना जरूरी है। साथ ही सभी अभ्यर्थी अपने जरूरी दस्तावेजों की मूल और छायाप्रति लेकर आएं ताकि दस्तावेज़ सत्यापन में कोई समस्या न हो।

ये भी पढ़े - दिल्ली-NCR की हवा में जहर घुला, दिवाली के बाद AQI 531, धुंध की मोटी चादर से ढकी राजधानी

रैली में होने वाले परीक्षण

भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच जैसे कई चरणों से गुजरना होगा। इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। सूची में नाम आने पर अभ्यर्थियों को संबंधित रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

Shweta Gupta

Recent Posts

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

14 seconds ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

4 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

42 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

52 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

54 minutes ago