लाइफस्टाइल

Bhai Dooj 2025: बहन को खुश करने के लिए दें ये ट्रेंडी और यादगार तोहफे

Bhai Dooj 2025: दीपावली के पांच दिवसीय पर्व का आखिरी दिन भाई दूज भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव है। यह पर्व रक्षाबंधन की तरह ही स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर आरती करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को प्रेम और आभार के प्रतीक स्वरूप उपहार देते हैं। साल 2025 में भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर आप इस दिन अपनी बहन को कुछ खास देने की सोच रहे हैं, तो यह तैयारियां शुरू करने का यह सही समय है।

पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी

नाम या इनिशियल्स वाली नेकलेस, ब्रेसलेट या सिल्वर रिंग आजकल बेहद लोकप्रिय हैं। ये न सिर्फ स्टाइलिश होती हैं, बल्कि इसमें एक इमोशनल कनेक्शन भी झलकता है। बहन के लिए यह गिफ्ट हमेशा यादगार रहेगा।

फोटो फ्रेम या डिजिटल मेमोरी बॉक्स

पुरानी यादों को सहेजने के लिए फोटो फ्रेम या डिजिटल एलईडी फ्रेम गिफ्ट करें। इसमें आप दोनों की बचपन से अब तक की खूबसूरत तस्वीरें जोड़ सकते हैं। यह गिफ्ट हर बार देखने पर रिश्ते की मिठास को ताजा कर देगा।

स्पा या ब्यूटी वाउचर

अगर आपकी बहन पढ़ाई या नौकरी में व्यस्त रहती है, तो उसे थोड़ा “मी टाइम” देने के लिए स्पा या ब्यूटी पार्लर वाउचर गिफ्ट करें। इससे उसे रिलैक्सेशन और ताजगी दोनों मिलेंगी।

फैशन एक्सेसरीज़ या हैंडबैग

हर लड़की की अलमारी में नए फैशन की जगह हमेशा रहती है। ऐसे में ट्रेंडी हैंडबैग, स्टाइलिश वॉच या आकर्षक इयररिंग्स गिफ्ट करें। ये गिफ्ट क्लासी भी हैं और बजट-फ्रेंडली भी।

होम डेकोर गिफ्ट्स

अगर आपकी बहन सजावट की शौकीन है, तो सुंदर कैंडल सेट, पेंटेड वॉल हैंगिंग या सिरेमिक शोपीस शानदार विकल्प हैं। दिवाली के समय इनका ट्रेंड बढ़ जाता है, इसलिए इन्हें पहले से खरीदना बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़े - 74% शहरी भारतीय महीने में तीन बार से ज्यादा खाते हैं मिठाई, मीठे का शौक बरकरार!

टेक गिफ्ट्स

आजकल ज्यादातर लड़कियां टेक-फ्रेंडली हैं। ऐसे में वायरलेस ईयरबड्स, फिटनेस बैंड या मिनी स्पीकर जैसा गैजेट उन्हें बहुत पसंद आएगा। फेस्टिव सेल के दौरान ये चीजें कम दाम में भी मिल जाती हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago