monitoring will be done from 1600 rooms
Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) दीपक मीणा ने गाजियाबाद में इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सिटी जोन धवल जायसवाल, सिविल डिफेंस के चीफ ललित जायसवाल और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सलोनी मिश्रा उपस्थित रहे।
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि इस इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा की व्यापक निगरानी की जा रही है। शहर के प्रमुख स्थानों जैसे गोविंदपुरम, राजनगर, जी.टी. मेरठ रोड, इंदिरापुरम, मोहन नगर और दूधेश्वर नाथ मंदिर के गर्भगृह सहित बाहरी क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। यह कंट्रोल सेंटर आधुनिक तकनीक से लैस है, जो पुलिस और प्रशासन को वास्तविक समय में स्थिति का आकलन करने और त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम बनाता।
डीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि गाजियाबाद में लगभग 1600 आधुनिक कमरों के माध्यम से कांवड़ियों की मॉनिटरिंग की जा रही है किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन एकदम तैयार है इसी के साथ-साथ पाक की पांच कंपनियां भी लगाई गई है मुरादनगर नहर क्षेत्र में एसडीआरएफ, पीएसी के साथ जल पुलिस का भी प्रबंध किया गया है।
यह भी पढ़े: दिल्ली के स्कूलों को मिल रही बम धमकियों से मचा हड़कंप…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…