Arunachal Dam Protest: अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी पर प्रस्तावित बड़ी बांध परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। 11,200 मेगावाट की इस बहुउद्देश्यीय परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। हालात पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने रैपिड एक्शन फ़ोर्स (आरएएफ़) की दो कंपनियां पासीघाट भेजी हैं।
पूर्वी सियांग ज़िले के पासीघाट में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर नवी मुंबई से आरएएफ़ के करीब 250 जवानों को भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान से अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है।
सियांग नदी पर प्रस्तावित बांध परियोजना का स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि परियोजना को लेकर गलत जानकारी और भ्रांतियों के कारण लोगों में आशंकाएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने अरुणाचल इंडिजिनस ट्राइब्स फोरम (एआईटीएफ़) और सामुदायिक संगठनों के साथ बैठक की। इसमें परियोजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने पर चर्चा हुई। पेमा खांडू ने कहा कि परियोजना, उसके रणनीतिक महत्व और उससे जुड़ी चिंताओं को समझने के लिए लोगों तक सही जानकारी पहुंचना ज़रूरी है।
ये भी पढ़ें: केरल में जज के नाबालिग बेटे की मर्सिडीज ने स्कूटर को मारी टक्कर, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि…
Election Commission SIR: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर मतदाता सूची की…
Siang Dam: अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट का सियांग बांध भारत की जल सुरक्षा…
UP MLC Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनावों के बीच चुनाव आयोग ने गोरखपुर-फैजाबाद…
Lula Victory: ब्राजील में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव जीतकर चौथे कार्यकाल…
UAE Oil Spill: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तट के पास तेल का रिसाव लगातार…