देश

Aryan Khan : वानखेड़े को मिल रहे नफरत भरे मैसेज, कोर्ट पहुंचे सम्मान बचाने

Aryan Khan : आर्यन खान केस से जुड़े पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद उन्होंने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अब उन्होंने इस मामले पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वानखेड़े ने बताया कि सीरीज आने के बाद से उन्हें पाकिस्तान और यूएई से नफरत भरे संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके पेशे से नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत गरिमा और आत्म-सम्मान से जुड़ा है। आगे कहा, "मैंने यह कदम अपनी निजी हैसियत में उठाया है और इसीलिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चूंकि मामला अदालत में है, इसलिए मैं इसकी कानूनी प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन यह मेरी इज़्ज़त और सम्मान से जुड़ा मामला है, जिसे मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता।"

नशाखोरी के खिलाफ लड़ने वालों का अपमान

पूर्व एनसीबी अधिकारी ने आगे कहा कि किसी भी पैरोडी या व्यंग्य को इस तरह नहीं बनाना चाहिए, जिससे लोगों के काम या उनकी लड़ाई को नीचा दिखाया जाए। उन्होंने कहा, "अगर आप व्यंग्य या मनोरंजन के लिए कुछ बनाते हैं, तो अपने लोगों और समाज पर बनाइए। नशाखोरी आज देश के लिए एक गंभीर चुनौती है। इस पर काम करने वाले अधिकारियों का मज़ाक उड़ाना या उन्हें गलत तरीके से पेश करना न केवल एक व्यक्ति का, बल्कि पूरी टीम का अपमान है।"

ये भी पढ़े - सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत- दीपावली पर शर्तों के साथ मिल सकती है ग्रीन पटाखों की इजाजत

बता दें कि समीर वानखेड़े वही अधिकारी हैं जिन्होंने 2021 में आर्यन खान से जुड़े क्रूज़ ड्रग्स केस की जांच की थी। उस वक्त वे एनसीबी के मुंबई जोनल डायरेक्टर थे और तब से ही वे कई बार विवादों में रहे हैं। अब नेटफ्लिक्स की इस नई सीरीज के कारण वे एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

13 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

28 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

32 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 hour ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

1 hour ago