होम = राजनीति = ओवैसी का बड़ा आरोप- IIT स्टूडेंट्स से PM मोदी के सामने सिर झुकाने को कहा गया

ओवैसी का बड़ा आरोप- IIT स्टूडेंट्स से PM मोदी के सामने सिर झुकाने को कहा गया

by | Aug 9, 2026 | राजनीति

Asaduddin on PM Modi: ओवैसी ने आईआईटी दिल्ली के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की मौजूदगी को लेकर कुछ कथित निर्देशों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान छात्रों को लेकर ऐसे निर्देश दिए गए, जिन्हें लेकर अब राजनीतिक बहस छिड़ गई है। ओवैसी ने इन निर्देशों की वजह और जरूरत पर भी सवाल खड़े किए हैं।

IIT दिल्ली के छात्रों को लेकर ओवैसी ने उठाए सवाल

शनिवार को IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। कार्यक्रम को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में कथित निर्देशों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान गर्दन कितनी झुकाकर रखनी है, इसे लेकर भी निर्देश दिए।

वैदिक मंत्रों पर भी ओवैसी ने उठाए सवाल

ओवैसी ने आगे आरोप लगाया कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वैदिक मंत्रों के पाठ के दौरान सभी लोगों को खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि संविधान सरकारी शिक्षा संस्थानों में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि या शिक्षा की अनुमति नहीं देता। ओवैसी ने दावा किया कि ऐसी व्यवस्था संविधान में निहित वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की भावना के भी विपरीत है।