Friday, Oct 02

होम = मनोरंजन = आशा भोसले के अंतिम दर्शन: पोती जनाई की आंखों से छलका दर्द, तब्बू ने संभाला

आशा भोसले के अंतिम दर्शन: पोती जनाई की आंखों से छलका दर्द, तब्बू ने संभाला

by | Apr 13, 2026 | मनोरंजन

Asha Bhosle Funeral News: आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर है। 92 साल की उम्र में 12 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली, जबकि 13 मार्च को उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस दौरान परिवार के लोग गहरे दुख में डूबे नजर आए। खासकर उनकी पोती जनाई भोसले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दादी के पार्थिव शरीर को निहारते हुए भावुक हो जाती हैं। इस दृश्य ने फैंस को भी भावुक कर दिया है।

जनाई भोसले के चेहरे पर दिखा दर्द

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जनाई भोसले चश्मा लगाए नजर आ रही हैं, लेकिन उनके चेहरे पर साफ तौर पर दर्द झलकता दिख रहा है। वह दादी के पार्थिव शरीर के करीब जाती हैं और खुद को संभाल नहीं पातीं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग उन्हें सहारा देते नजर आते हैं। इस भावुक वीडियो को देखने के बाद फैंस भी गहरे दुख में डूबे नजर आए और सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।