दिल्ली/NCR

अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-चंडीगढ़ ट्रैक का किया निरीक्षण, स्टाफ को दी नई दिशा

Railway Minister Ashwini Vaishnav : आज माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन किया। इस निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ट्रैक मेंटेनर (PWIs) और सिग्नल विभाग के मेंटेनेंस स्टाफ से भी बातचीत की।

फील्ड अनुभव और मेंटेनेंस पर चर्चा

श्री वैष्णव ने ट्रैक और सिग्नल मेंटेनेंस के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सिग्नल, रिले, पॉइंट्स, टर्न आउट और क्रॉसिंग के मेंटेनेंस संबंधी स्टाफ से जानकारी ली। इसके साथ ही फील्ड में काम करने वाले स्टाफ के अनुभव और समस्याओं को भी जाना।

बेहतर प्रैक्टिस और प्रेरणा

रेल मंत्री ने विश्व स्तर पर अपनाई जा रही उत्तम सिग्नल और ट्रैक मेंटेनेंस प्रक्रियाओं के बारे में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने स्टाफ को बेहतर कार्य पद्धति अपनाने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

स्टाफ को मिली सराहना

ट्रैक और सिग्नल मेंटेनेंस स्टाफ ने भी फील्ड में आने वाली तकनीकी और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के बारे में मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने स्टाफ की मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें लगातार सुधार के लिए प्रोत्साहित किया। रेल मंत्री का यह निरीक्षण रेलवे की सुरक्षा, मेंटेनेंस और गुणवत्ता पर केंद्रित सतत प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : Cyclone ‘दित्वा’ ने पकड़ी रफ्तार, तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

12 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

15 hours ago