देश

अश्विनी वैष्णव आज NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म का करेंगे उद्घाटन

NIELIT Digital University : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) डिजिटल विश्वविद्यालय (एनडीयू) प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करेंगे। यह प्लेटफॉर्म उच्च-गुणवत्ता वाली डिजिटल शिक्षा तक पहुँच को लोकतांत्रिक बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ये मंत्री भी रहेंगे मौजूद

इस अवसर पर,मंत्री बिहार के मुजफ्फरपुर,ओडिशा के बालासोर,आंध्र प्रदेश के तिरुपति,मिजोरम के लुंगलेई और दमन में पाँच नए नाइलिट केंद्रों का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस कार्यक्रम में शिक्षा के डिजिटलीकरण में एआई की भूमिका पर एक पैनल चर्चा के साथ-साथ एक सम्मान समारोह भी होगा, जहाँ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

डिजिटल शिक्षा और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा। इस अवसर पर अग्रणी उद्योग भागीदारों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि नाइलिट (NIELIT), जो कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है, अब तक देश में कौशल विकास और डिजिटल सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

युवाओं को नई तकनीकों से लैस करने का लक्ष्य

डिजिटल यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण देना है। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा, डेटा विज्ञान, सेमीकंडक्टर तकनीक और अन्य उभरते क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

उद्योग और शिक्षा जगत का साथ

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा। इससे छात्रों को न केवल आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी बल्कि रोजगार और अनुसंधान के नए अवसर भी खुलेंगे।

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

12 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

14 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

15 hours ago