देश

Ramlila : दशहरे पर राजनीतिक और फिल्मी सितारों की मौजूदगी, रावण के साथ जलेगा आतंक का पुतला

Ramlila : दशहरे के अवसर पर राजधानी दिल्ली में इस बार रामलीला मंचन सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक और फिल्मी सितारों की मौजूदगी से भी खास बनने जा रहा है। देश की बड़ी हस्तियां अलग-अलग जगहों पर रामलीला और रावण दहन का आनंद लेंगी।

रामलीला देखने पहुंचे द्रौपदी मुर्मू समेत कई लोग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल विभिन्न स्थलों पर रामलीला देखने के लिए पहुंचेंगे।

लालकिला मैदान में आयोजित श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सोनिया गांधी, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

रामलीला की खासियत

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार पहली बार पूर्वी दिल्ली जाएंगे। वह आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के मंचन का हिस्सा बनेंगे। यहां उनके साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे। इस रामलीला की खासियत यह होगी कि पारंपरिक रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के अलावा आतंकियों का एक अतिरिक्त पुतला भी जलाया जाएगा, जिसे पहलगाम के आतंकवादियों का प्रतीक बताया जा रहा है।

200 फीट ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पीतमपुरा डीडीए ग्राउंड में आयोजित श्री केशव रामलीला कमेटी की रामलीला में शामिल होंगे। कमेटी का दावा है कि यहां 200 फीट ऊंचे भव्य पुतले जलाए जाएंगे। इसी तरह लालकिला मैदान में ही आयोजित नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में सोनिया गांधी पहुंचेंगी, जबकि लवकुश रामलीला कमेटी के मंचन में अभिनेता बॉबी देओल दर्शकों का आकर्षण रहेंगे।

ये भी पढ़े – Gandhi Jayanti 2025 : पीएम मोदी ने दी बापू को श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

इस बार का दशहरा (Ramlila) का पर्व राजधानी में धार्मिक उत्सव के साथ-साथ राजनीति और सिनेमा जगत की मौजूदगी के कारण और भी खास होने वाला है।

Shweta Gupta

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

6 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

30 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

3 hours ago