Asia Cup 2025
Asia Cup 2025 : भारत और पाकिस्तान का हर मुकाबला दर्शकों के लिए किसी जंग से कम नहीं होता। 21 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।
अभिषेक शर्मा ने मैदान पर आते ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया। यह पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय का सबसे तेज़ पचासा है। इससे पहले यह उपलब्धि उनके गुरु युवराज सिंह के नाम थी, जिन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाए थे। अब अभिषेक ने उनसे भी तेज खेल दिखाते हुए उनका रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि युवराज सिंह ही अभिषेक और शुभमन गिल को ट्रेनिंग देते रहे हैं।
इस धमाकेदार पारी के साथ अभिषेक ने एक और बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 50 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 20 पारियों और 331 गेंदों में हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एविन लुईस (20 पारियां, 366 गेंद) के पास था।
अभिषेक शर्मा ने पिछले साल 6 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। महज 14 महीनों में उन्होंने 20 पारियों में 708 रन बना डाले। उनके बल्ले से अब तक 63 चौके और 53 छक्के निकल चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 39 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए।
ये भी पढ़े – Asia Cup 2025 : सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला?
अभिषेक (Asia Cup 2025) की आतिशी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी। इस जीत ने टीम इंडिया को एशिया कप की अंकतालिका में मजबूत स्थिति दिला दी है और साथ ही युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को क्रिकेट जगत का नया सुपरस्टार बना दिया है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…