Zubeen Garg
Zubeen Garg : असम के दिग्गज गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। रविवार को गुवाहाटी स्थित सरुसजाई स्टेडियम में उनके पार्थिव शरीर को आमजन के दर्शन हेतु रखा गया। यहां सुबह से ही हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और रातभर लोग कतारों में खड़े होकर अपने प्रिय गायक को श्रद्धांजलि देते रहे।
शनिवार देर शाम से ही बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचने लगे थे। कई प्रशंसकों ने पूरी रात लाइन में गुज़ारी ताकि सुबह-सुबह वे “जुबीन दा” के अंतिम दर्शन कर सकें। कांच के ताबूत में रखे पार्थिव शरीर को असमिया गमछा से ढककर रखा गया था। लोग गमछा और फूल अर्पित कर उन्हें नमन करते दिखे, वहीं कुछ प्रशंसकों ने इस भावुक पल को मोबाइल कैमरों में कैद भी किया।
तेज़ धूप और उमस भरे मौसम के बावजूद प्रशंसकों की भीड़ कम नहीं हुई। श्रद्धांजलि देने के बाद भी कई लोग स्टेडियम के बाहर रुके रहे और उनके गीत गुनगुनाते रहे। गर्मी की वजह से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तत्काल उपचार दिया।
जुबीन गर्ग के जनप्रिय होने का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट से उनके घर तक करीब 25 किलोमीटर लंबे रास्ते पर हज़ारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए खड़े रहे। असम ही नहीं, पूरे पूर्वोत्तर में उन्हें लोग “जुबीन दा” कहकर प्यार से पुकारते थे।
स्टेडियम में जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रसिद्ध गायक पापोन समेत कई कलाकार भावुक हो उठे। गर्ग की पत्नी गरिमा ने प्रशंसकों के इस अपार स्नेह और समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार देर शाम उस स्थल पर पहुंचे जहां मंगलवार को जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार होना है। गुवाहाटी से कुछ किलोमीटर दूर कामरकुची गांव में तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थल की पवित्रता और गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े – मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के परिवार की इच्छा के अनुरूप राज्य कैबिनेट ने गुवाहाटी के पास खानापारा स्थित कामरकुची में अंतिम संस्कार का निर्णय लिया है। वहीं पर उनकी समाधि भी बनाई जाएगी।”
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…