मनोरंजन

भक्ति और बीट्स का संगम: नवरात्रि में गूंजते हैं ये हिट गाने…

Navratri : शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल छा जाता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन भक्त व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और शाम को गरबा व डांडिया के रंगीन आयोजनों में शामिल होते हैं। इन आयोजनों की रौनक बॉलीवुड गानों के बिना अधूरी मानी जाती है। खासकर गुजराती लोकधुनों और फिल्मी बीट्स का मेल लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है।

डांडिया-गरबा में बॉलीवुड का तड़का

भले ही गरबा और डांडिया की जड़ें पारंपरिक लोकसंगीत में हों, लेकिन बॉलीवुड ने इन आयोजनों को और भी भव्य और आकर्षक बना दिया है। कई फिल्मों में ऐसे गाने हैं जो नवरात्रि के मौके पर हर जगह गूंजते हैं। ये गाने सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि त्योहार के माहौल को और जीवंत बना देते हैं।

कौन-से लोकप्रिय गाने हैं?

  • ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ (हम दिल दे चुके सनम) – गरबा की असली पहचान बन चुका यह गाना हर डांडिया नाइट की शान है।
  • ‘नगाड़ा संग ढोल’ (गोलियों की रासलीला: राम-लीला) – ऊर्जा से भरपूर यह गाना युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर देता है।
  • ‘कमरिया’ (लवयात्रि) – आधुनिक बीट्स और गुजराती टच वाला यह गाना हर साल डांडिया नाइट्स की प्लेलिस्ट में शामिल रहता है।
  • ‘शुभारंभ’ (काई पो चे) – शुभ शुरुआत के लिए यह गाना परफेक्ट माना जाता है और अक्सर पहले गरबा राउंड में बजाया जाता है।
  • ‘उड़ी उड़ी जाए’ (रईस) – मकर संक्रांति का गाना होने के बावजूद नवरात्रि के अवसर पर भी खूब पसंद किया जाता है।

क्यों हैं ये गाने खास?

इन गानों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनमें लोकधुनों और फिल्मी संगीत का अनोखा मिश्रण है। ढोल, नगाड़ा और गुजराती लोकसंगीत का तड़का जब आधुनिक बीट्स के साथ मिलता है तो हर उम्र के लोग डांस फ्लोर पर उतर आते हैं।

ये भी पढ़े – Shardiya Navratri 2025 : कैसे करें कलश स्थापना, जानें सही विधि और शुभ समय

नवरात्रि (Navratri) का त्योहार भक्ति और उल्लास का संगम है। जहां दिन में लोग मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं, वहीं रात को डांडिया और गरबा उत्सव में शामिल होकर संगीत और नृत्य का आनंद उठाते हैं। ऐसे में बॉलीवुड के ये गाने इस पर्व की रौनक को कई गुना बढ़ा देते हैं और हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago