Others

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद विवाद, प्रेजेंटेशन पर क्यों उ सवाल

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला राजनीतिक और भावनात्मक माहौल के बीच खेला गया. यह दोनों टीमें पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार आमने-सामने आई थीं. भारत में इस मैच का विरोध भी हुआ, लेकिन सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को मात दी.

हाथ मिलाए बिना लौट गए पवेलियन

मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से दूरी बनाए रखी. प्रैक्टिस से लेकर खेल तक,उन्होंने सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम के साथ कोई बातचीत नहीं की और मैच खत्म होने के बाद हाथ मिलाए बिना सीधे पवेलियन लौट गए. सूर्यकुमार यादव ने जीत को पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को समर्पित किया.

पाकिस्तान की टीम नाराज

भारतीय खिलाड़ियों के इस रुख से पाकिस्तान की टीम नाराज दिखी. कप्तान सलमान आगा तो पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में भी नहीं आए. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. अब बड़ा सवाल यह है कि अगर भारतीय टीम एशिया कप जीतती है, तो क्या वह ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से लेगी? सूत्रों के अनुसार,भारतीय खिलाड़ी नकवी के साथ मंच साझा करने से बच सकते हैं. इससे न केवल पाकिस्तान टीम बल्कि PCB अध्यक्ष की भी फजीहत हो सकती है.

21 सितंबर को सुपर-4 में आमने-सामने

इधर भारत-पाकिस्तान एक बार फिर 21 सितंबर को सुपर-4 में आमने-सामने आ सकते हैं. इसके लिए पाकिस्तान को यूएई के खिलाफ अगला मैच जीतना होगा. संभावना है कि दोनों टीमें फाइनल में भी भिड़ सकती हैं, जिससे विवाद और बढ़ सकता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago