Nitish target in PM Modi rally in Purnia Again he reiterated that he will not leave NDA
Nitish kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में एक बार फिर एनडीए के साथ अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. मंच से संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि अब वे कभी भी एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने इशारों में स्वीकार किया कि बीच में कुछ राजनीतिक उठापटक हुई थी, लेकिन अब गठबंधन अटूट है. नीतीश कुमार ने कहा कि बीच में कुछ इधर-उधर हो गया था. पार्टी के कुछ नेता इधर-उधर करवा दिए गए. उनमें से एक नेता अभी हमारे साथ मंच पर बैठे हुए हैं. इस दौरान मंच पर मौजूद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित अन्य नेताओं और पीएम मोदी ने इस टिप्पणी पर मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी.
अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए सरकार के कामों की तुलना पिछली सरकारों से की. उन्होंने कहा कि नवंबर 2005 में जब बीजेपी के साथ गठबंधन की सरकार बनी,तभी से बिहार के विकास की दिशा तय हुई. उन्होंने कहा कि हमने हर घर तक बिजली पहुंचाई है. अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है. राज्य में विकास की हर दिशा में काम हो रहा है. रोजगार और नौकरी हमारी सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आगामी चुनाव से पहले 50 लाख नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा. अगले पांच सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है. साथ ही उद्यमी योजना के तहत भी युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा.
नीतीश कुमार ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को हजारों करोड़ रुपये की सौगात दी है. हाल ही में राज्य में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन भी हुआ, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है. सीएम ने जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को याद रखें. मंच से उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे खड़े होकर पीएम मोदी का अभिनंदन करें. इस पर महिलाएं खड़ी हो गईं और तालियों से स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी खड़े होकर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया.
अपने संबोधन के अंत में नीतीश कुमार ने दो टूक कहा कि बिहार और देश में बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन मजबूत है. अब कोई गड़बड़ नहीं होगी. जो हो गया, सो हो गया. इस बयान को राजनीतिक विश्लेषक बिहार की बदलती सियासत और विपक्ष के लिए साफ संदेश मान रहे हैं कि नीतीश कुमार अब एनडीए के साथ ही अपनी राजनीति आगे बढ़ाएंगे.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…