PM Modi attacks Congress-RJD from Purnia says Opposition does not care about the poor
Narendra modi bihar visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया से कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिन दलों को अपनी तिजोरी भरने की आदत पड़ गई है,वे गरीब परिवारों की चिंता नहीं कर सकते. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौर में केंद्र से भेजे गए 100 पैसे में से 85 पैसे बीच में ही लूट लिए जाते थे और जनता तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुँचते थे.
चुनावी साल में सातवीं बार बिहार आए पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और राज्य को 40 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राजद के शासनकाल में गरीबों तक सीधी मदद नहीं पहुँचती थी,जबकि आज कोरोना काल से हर जरूरतमंद को मुफ्त राशन मिल रहा है और आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज संभव है.
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद की नीतियों ने बिहार की पहचान और सम्मान को नुकसान पहुँचाया. उन्होंने सीमांचल में घुसपैठ के चलते बदली जनसांख्यिकी पर भी चिंता जताई. साथ ही कहा कि राजद शासनकाल में खुलेआम हत्या,बलात्कार और अपहरण जैसी वारदातों की सबसे बड़ी पीड़ित महिलाएं रही थीं,जबकि आज वे लखपति दीदी और ड्रोन दीदी के रूप में आत्मनिर्भर बन रही हैं.
नीतीश कुमार सरकार की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जीविका दीदी अभियान अभूतपूर्व सफलता का उदाहरण है. इस मौके पर उन्होंने 500 करोड़ रुपये का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड भी जारी किया,जिससे राज्यभर के स्वयं सहायता समूहों को फायदा मिलेगा. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए अपने परिवार की चिंता सबसे बड़ा काम है. लेकिन मेरे लिए पूरा देश ही मेरा परिवार है. यही कारण है कि मैं सबका साथ,सबका विकास की भावना से काम करता हूँ.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…