Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भी भारत का पदकों का सिलसिला जारी है। भारत के हिमांशु ढिल्लों ने मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता, जबकि रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उनके साथ पोडियम साझा किया। इससे पहले दिन में हिमांशु और रुद्राक्ष ने पार्थ माने के साथ मिलकर आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। भारतीय टीम 1890.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि चीन ने 1899 अंक के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
आइची-नागोया में खेले गए महिला टेबल टेनिस टीम मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हरा दिया। भारत ने लगातार तीनों मैच अपने नाम किए और पाकिस्तान की पूरी टीम को क्लीन स्वीप कर अगले दौर का टिकट पक्का कर लिया।
महिलाओं की चांगक्वान स्पर्धा में भारत की न्येमन वांगसू पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। 14 खिलाड़ियों के फाइनल में न्येमन ने 9.573 अंक हासिल किए और 13वें स्थान पर रहीं। इसके साथ ही वुशू में भारत का अभियान निराशाजनक शुरुआत के साथ आगे बढ़ा।
MMA में सुचिका तारियाल सेमीफाइनल में सिंगापुर की खिलाड़ी से भिड़ेंगी। सुचिका पहले ही भारत का एक मेडल पक्का कर चुकी हैं और अब जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचकर गोल्ड मेडल की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगी।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के 501 खिलाड़ी 36 खेलों में पदक के लिए उतरेंगे। दल में 267 पुरुष और 234 महिलाएं हैं, जबकि 314 खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा और 55 साल की श्रुति वोरा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। एथलेटिक्स में 79, हॉकी में 40, क्रिकेट और शूटिंग में 30-30, कबड्डी में 24 और रोइंग में 22 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…