Elavenil Valarivan Silver Medal: एलावेनिल वालारिवन ने रविवार को एची जनरल शूटिंग रेंज में 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का दिन शानदार बना दिया। 27 वर्षीय एलावेनिल ने 24 शॉट के फाइनल में 20वें शॉट तक बढ़त बनाए रखी, लेकिन आखिरी चार शॉट में जापान की स्थानीय दावेदार ताइची हिनाता ने बाजी पलट दी। एलावेनिल ने 252.4 अंक हासिल किए, जबकि हिनाता ने 253.0 अंक के साथ गोल्ड जीता और गेम्स रिकॉर्ड बनाया। दक्षिण कोरिया की बान ह्यो-जिन को ब्रॉन्ज मिला।
इस नतीजे के साथ 10 मीटर एयर राइफल में भारत का व्यक्तिगत गोल्ड का इंतजार जारी है। इस स्पर्धा में यह भारत का सिर्फ छठा मेडल और दूसरा सिल्वर है। इससे पहले गगन नारंग ने 2010 में सिल्वर जीता था। एलावेनिल ने शुरुआती पांच शॉट के बाद बढ़त बनाई और अंतिम चार शॉट तक इसे बरकरार रखा। भारत की सोनम मास्कर छठे स्थान पर रहीं।
यह एलावेनिल का दिन का दूसरा मेडल था। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने सोनम मास्कर और विदर्सा विनोद के साथ टीम सिल्वर जीता। भारत ने 1898 अंक हासिल किए, जबकि चीन ने 1904.2 के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड और जापान ने 1897.1 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता। हांगझोउ में भी चीन और भारत शीर्ष दो स्थानों पर रहे थे।
क्वालिफिकेशन में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और भारत के दो-दो निशानेबाज फाइनल में पहुंचे। चीन की वर्ल्ड नंबर-1 वांग जिफेई ने 636.8 के एशियन रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। बान ह्यो-जिन 634.9 और सोनम 634.1 के साथ आगे रहीं। एलावेनिल 633.5 के साथ सातवें स्थान पर फाइनल में पहुंचीं, जबकि विदर्सा 630.4 के साथ 12वें स्थान पर रहकर बाहर हो गईं। हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने शूटिंग में 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज यानी 22 मेडल जीते थे। इनमें 10 व्यक्तिगत स्पर्धाओं के मेडल थे, लेकिन सिर्फ सिफ्ट कौर समरा और पलक गुलिया व्यक्तिगत गोल्ड जीत सकी थीं।
ये भी पढ़े: पश्चिम एशिया में फिर जंग? शांति वार्ता पर गतिरोध के बीच ईरान ने US के नए हमले की दी चेतावनी
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
View Comments