Pak President Asif Ali Zardari Statement: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी का संसद के संयुक्त सत्र को संबोधन करना चर्चा का विषय बन गया है। राष्ट्रपति जरदारी ने अपने संबोधन में एक ओर भारत के साथ बातचीत की वकालत की, तो दूसरी ओर परोक्ष रूप से संभावित टकराव की चेतावनी भी दे डाली। गौरतलब है, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहलगाम हमले के बाद सिंदूर ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया
राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने कहा, "भारत पाकिस्तान पर एक और हमले की तैयारी कर रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, "एक आजीवन क्षेत्रीय शांति समर्थक के रूप में मैं इसकी सिफारिश नहीं करूंगा।’ हालांकि, इसके तुरंत बाद उनका लहजा सख्त हो गया। उन्होंने जोड़ा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति है और अपनी जिम्मेदारियों को समझता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा करना भी जानता है।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मध्य-पूर्व में जारी लड़ाई की निंदा की और ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने खाड़ी देशों यूएई, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब पर हुए हमलों की भी आलोचना की।
बीते साल भारत ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इस पर भी संसद में राष्ट्रपति ने अपनी बात रखी। ज़रदारी ने कहा कि यह सीधे तौर पर 'जल-आतंकवाद' है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत राजनीतिक दबाव बनाने के लिए पानी के बहाव को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपना राजनीतिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेगा। उनके अनुसार, जब तक कश्मीरियों को आजादी नहीं मिल जाती।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…